कर्नाटक में बारिश के लिये होगी पूजा, खर्च होंगे 18 करोड़

Rain
दिल्ली (ब्यूरो)। कर्नाटक में बारिश के लिये पूजा पर सरकार करीब 18 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं दिल्‍ली में बारिश के आसार अभी से बनने लगे हैं।

कर्नाटक सरकार भगवान इंद्र को खुश करने के लिए राज्य के 37 हजार मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कराएगी। इस पूजा पर करीब 18.5 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। हालांकि विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले की तीखी निंदा की है। पूजा के लिए कर्नाटक में धार्मिक अनुष्ठानों का बंदोबस्त करने वाले मुजरई विभाग ने राज्य के सभी मंदिरों को सर्कुलर जारी किया है।

ऐसा पहली बार है जब किसी राज्य सरकार की ओर से बारिश के लिए मंदिरों में पूजा करवाने के आदेश दिए गए हैं और पूजा पर आने वाले खर्च की मंजूरी दी गई है। केएस पुजारी ने बताया कि पूजा के लिए मंदिर के ट्रस्ट की ओर से पैसों का इंतजाम किया जाएगा। यही नहीं राज्य के चर्च और मस्जिदों से भी बारिश होने के लिए दुआ करने की मांग की गई है। पूजा के आयोजन को प्रत्येक मंदिर के लिए 5 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। पूजा संभवतः 27 जुलाई और 7 अगस्त के बीच होंगे।

दिल्‍ली में भारी बारिश के आसार

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई पर मौसम विभाग का आकलन है कि शनिवार को और उसके बाद दिल्ली में जमकर बारिश हो सकती है। दिल्ली में इस समय न्यूनतम तामपान 28.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है।"

अधिकारी ने कहा, "शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।" सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 प्रतिशत नमी मापी गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

76 फीसदी हिस्सों में बारिश नहीं

देशभर में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई है। पर चिंता की बात यह है कि देश के 76 फीसदी हिस्से में बारिश न के बराबर है। सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी प्रभावित है जहां अभी तक बारिश के कुछ बूंदे ही दिखाई दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+