नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सहयोगी लक्ष्मी सहगल की सेहत नाजुक

लक्ष्मी सहगल को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है । कैप्टन सहगल की बेटी और माकपा नेता सुभाषिनी अली ने आज बताया कि कैप्टन सहगल की हालत में कोई सुधार नहीं आया है और उनकी हालत अब बहुत ही गंभीर हो गयी है । वह अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में है जहां वह चिकित्सकों के दल की गहन निगरानी में हैं।
कैप्टन सहगल की बीमारी की खबर सुनकर माकपा के महासचिव प्रकाश करात और वरिष्ठ नेता वृंदा करात कल शाम कानपुर के अस्पताल पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। सुभाषिनी अली के बेटे और मशहूर फिल्म निर्देशक शाद अली भी कल रात कानपुर पहुंच गये हैं और अस्पताल में हैं । अली ने बताया कि कल सुबह करीब आठ बजे कैटन लक्ष्मी सहगल (उम्र करीब 97 वर्ष) को सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर अचानक दिल का दौरा पड़ा था । दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तब से ही उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, बाद में उनमें मस्तिष्काघात के लक्षण भी दिखाई दिए ।
कैप्टन सहगल पेशे से चिकित्सक हैं और सुभाष चन्द्र बोस की सहयोगी रह चुकी है और 1943 में आजाद हिंद सेना की रानी लक्ष्मी बाई रेजीमेंट में कर्नल थी । कैप्टन लक्ष्मी सहगल को 1998 में पद्मविभूषण सम्मान से भी नवाजा जा चुका है ।












Click it and Unblock the Notifications