तमिलनाडु में शिक्षकों ने जबरन पिलाया 9 वीं के छात्र को पेशाब

School
तमिलनाडु। शांतिनिकेतन के विश्व भारती स्कूल में छात्रा को पेशाब पिलाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि तमिलनाडु के पेरम्बुलर में भी कक्षा 9 के एक छात्र को हॉस्टल में जबरन पेशाब पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। ये पेशाब छात्र को सजा के रूप में पिलाया गया है।

शुरूआती पड़ताल में ये पाया गया है कि हॉस्टल के ही 3 शिक्षकों ने इस छात्र को जबरन पेशाब पिलाया है । साथ ही शिक्षकों पर ये भी आरोप है कि उन्होंने छात्र को जम कर मारा भी है। आपको बता दें कि पीड़ित छात्र को कुंबाकोणम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी छात्र की गलती बस ये थी वो टॉयलेट जाना चाहता था जिसकी अनुमति उसने अपने शिक्षकों से मांगी दी और उन्होंने मना कर दिया पीढित छात्र द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो शिक्षक और शिक्षण जैसे गरिमामयी शब्दों को ताख पर रखते हुए 3 अध्यापकों ने छात्र कि पिटाई कर दी।

गौरतलब है कि इस घटनाक्रम से पहले पश्चिम बंगाल में कोलकाता के विश्व भारती विश्वविद्यालय परिसर में एक स्कूल के होस्टल में बिस्तर गीला करने के आरोप के चलते कक्षा 4 की छात्रा को पेशाब पिलाने का मामला सामने आया था। होस्टल वार्डन पर 5वीं की छात्रा को जबर्दस्ती पेशाब पिलाने का आरोप था। मामला तूल के पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया, और फिर आरोपी वार्डन की गिरफ्तारी हुई। आपको बता दें की अपने साथ घटित इस घटना से विश्व भारती विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल की छात्रा बहुतदरी हुई थी जिसने अब दूसरे स्कूल में प्रवेश ले लिया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+