राजेश खन्‍ना ने कुछ ऐसे चमकायी शम्‍मो की किस्‍मत

Bollywood superstar Rajesh Khanna
मुंबई। राजेश खन्‍ना केवल फिल्‍मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हमेशा नायक की भूमिका में ही बने रहे। शम्‍मो एक ऐसा नाम है जो दुनिया के लिए अंजान था, लेकिन राजेश खन्‍ना के कारण आज वह भी एक शख्‍सीयत है। शम्‍मो बागपत के एक छोटे से गांव की रहने वाली बेहद की साधारण सी लड़की थी।

सोलह नवंबर सन 2003 को उसकी किस्‍मत ऐसी चमकी कि शम्‍मो आम से खास हो गयी। टूटे मकान में रहने वाली शम्‍मो महलों की सख्शियत बन गयी। एक समय ऐसा था जब राजेश खन्‍ना मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रहे थे। उस समय भारत के पहले सुपरस्‍‍टार राजेश खन्‍ना अपने दर्द की दवा ढूंढने शम्‍मो के पास आये।

राजेश खन्‍ना आए थे अपने दर्द की दवा ढूंढने लेकिन शम्‍मों की किस्‍मत चमका गए। ये उस समय की बात है जब राजेश खन्‍ना मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान चल रहे थे। उस दौरान उनकी मुलाकात मीतावली गांव के रहने वाले सुनील पहलवान से हुई। पहलवान ने बताया कि उनके गांव की रहने वाली शम्‍मो के ऊपर पीर बाबा आते है। उसके बाद वह अपने दर्द की दवा ढूंढने शम्‍मो के घर पहुंचे।

शम्‍मों के घर जब इतने बड़े सुपरस्‍टार पहुंचे तो, उसकी आंखे खुली की खुली रह गयी। उन्‍होंने शम्‍मो को अपनी दिक्‍कत बताई, उसके बाद शम्‍मो ने झाड़ फूंक करना शुरू किया। जब राजेश खन्‍ना उसके घर से बाहर निकले तो उनके चेहरे से सारे तनाव गायब हो चुके थे, उनका चेहरा खिला हुआ दिख रहा था।

अगले दिन मीडिया में शम्‍मो छा गयी, उनकी तकदीर बदल गयी। बड़े-बड़े लोग उनके दर पर पहुंचने लगे। शम्‍मो की मुलाकात सोनिया गांधी तक से हो गयी। कल तक टूटे हुए मकान में रहने वाली शम्‍मो अब दिल्‍ली में एक आलीशान मकान की मालकिन है। शम्‍मो के पास अब खुद की गाड़ी है, और वह पूरे परिवार का खर्चा उठाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+