उपराष्ट्रपति पद के लिये शक्ति पद्रर्शन के साथ हामिद अंसारी ने भरा पर्चा

मालूम हो कि 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिये चुनाव होना है। एनडीए ने हामिद के खिलाफ जसवंत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस पद के लिए नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है। इन नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन होगी और 23 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।
विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अंसारी के विरुद्ध पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करते हैं। संप्रग के घटक दलों के अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अंसारी की उम्मीदवारी का समर्थन देने की घोषणा की, जिससे उनका पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications