हॉस्‍टल वार्डेन ने मासूम के साथ किया यौन शोषण

West Bengal: boy of Don Bosco School assaulted by hostel warden
कोलकाता। बच्‍चों के खिलाफ अत्‍याचार का एक और घिनौना मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के छात्र का शारीरिक शोषण किया गया। छात्र पांचवी कक्षा का है और हॉस्‍टल सुपरिटेंडेंट ने उसके साथ दुराचार किया। लड़के की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है।

शनिवार को मामला दर्ज होने के बाद से हॉस्‍टल अधीक्षक फादर जेम्‍स सोरेन फरार है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र को अधीक्षक अपने कमरे में बुलाया था। उसके बाद मासूम का यौन शोषण किया। अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती बच्‍चे ने फोन कर मां-बाप को बताई। उसके बाद मां-बाप ने अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि वार्डेन की तलाश की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्‍चे के साथ पिछले हफ्ते यौन शोषण किया गया था। मासूम रघुनाथगंज के बखंडा का निवासी है। बच्‍चे के पिता ने स्‍कूल एडमिनिस्‍ट्रेशन में भी इसकी जानकी दे दी है। सोचने वाली बात है कि क्‍या केवल यही मासूम इस दैत्‍य की जाल में फंसा था। या कई बच्‍चे इसके शिकार हो चुके है।

अडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मृणाल मजूमदार ने बताया कि मासूम के पिता ने हॉस्‍टल वार्डेन के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। उसके ऊपर आईपीसी की धारा-377 और किशोर न्‍याय अधिनियम की धाराओं के तहत अधीक्षक पर मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+