अंतरिक्ष यात्रा खत्‍म कर भारतीय बच्‍चा गोद लेंगी सुनीता विलियम्स!

sunita williams
नई दिल्‍ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर है। सुनीता लगभग 4 महीने अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन (आइएसएस) पर रहेंगी। सुनीता अपनी दूसरी उड़ान के साथ अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा समय गुजारने वाली विश्‍व की पहली महिला बन गयी है। सन 2006-07 में सुनीता की पहली अंतरिक्ष यात्रा आईएसएस में 195 दिन तक चली थी।

सुनीता के पिता 80 वर्षीय दीपक पंड्या गुजरात के रहने वाले है। सुनीता के पिता ने कहा कि वह इस बार कुछ खास रिसर्च करेंगी। उन्‍होंने कहा कि सुनीता इससे पहले भी अंतरीक्ष में रह चुकी है इसलिए इस बार उनको कोई दिक्‍कत नहीं होगी। सुनीता की कोई संतान नहीं है, और वह भारत आकर बच्‍चा गोद लेना चाहती है।

दीपक ने कहा कि जब सुनीता अंतरीक्ष से लौटकर आएंगी, उसके बाद अपने पति के साथ भारत आएंगी और बच्‍चा गोद लेंगी। उन्‍होंने कहा कि सुनीता और उनके पति भारतीय बच्‍चा गोद लेने का मन बना चुके है। उनकी पसंद गुजराती बच्‍चा है। सुनीता की शादी 20 साल पहले अमेरिकी पुलिस अफसर माइकल विलियम्‍स से हुई थी।

अंतरिक्ष यात्रा के लिए शरीर को मानक मापदंडों के अनुसार तैयार करना होता है, इसकारण सुनीता बच्‍चे को जन्‍म नहीं दे सकती। दीपक ने कहा कि सुनीता भारतीय संस्‍कृति को बहुत पसंद करती है। वह आज भी हिंदू तौर तरीके से पूजा पाठ करती है। सोयूज यान में भारतीय समयानुसार रविवार को सुबह आठ बजकर इस मिनट पर सुनीता समेत तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+