उद्धव ठाकरे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
मुंबई।
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की माने तो उद्धव की हालत फिलहाल सही है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के उद्धव ने सीने में दर्द की शिकायत की तो उन्हें फौरन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने फौरन उनका इलात शुरु कर दिया। id="toptextpromo">मालूम
हो कि अभी हाल ही में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने राज पर आरोप लगाया था कि वह टोल प्लाजाओं के खिलाफ आंदोलन की आड़ में हफ्ता वसूली कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के पुत्र है और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के चचेरे भाई हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खबर
यह भी है कि उद्धव से मिलने राज ठाकरे अस्पताल जायेगें। इस खबर के बाद से ऐसा माना जा रहा है कि दोनों भाई बुरे वक्त में एक साथ आ गये हैं। सूत्रों की मानें तो विदेश दौरा से लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications