पापी पेट के लिये 62 रुपये में मां ने बेच दिया अपना बच्‍चा

Bihar woman sells infant son for Rs. 62
पटना। लाचारी, बेबसी और पापी पेट इंसान को कहा तक पहुंचा सकती है इसका अंदाजा बिहार में देखने को मिला। यहां परिवार का खर्चा चलाने में नाकाम एक महिला ने अपना बच्‍चा बेच दिया। चौकाने वाली बात यह है कि इस नन्‍हें से मासूम की कीमत महज 62 रुपये लगाई गई। जी हां परिवार का पेट नहीं भर सकने की मजबूरी में एक मां ने 62 रुपये में बेच दिया। यकीनन ये एक कानूनी अपराध है लेकिन उस हालात का अंदाजा लगाइए जब एक मां परिवार का बोझ कम करने के लिए अपने जिगर के टुकड़े से दूर होने के लिए तैयार हुई होगी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बिहार के फॉर्बिसगंज स्‍टेशन पर रहने वानी शन्‍नो के तीन बच्‍चे थे। पति को लकवा मारने के बाद परिवार के रोजी रोटी की जिम्‍मेदारी उसी पर आ पड़ी। परिवार चलाने में आ रही दिक्‍कत को देखते हुए शन्‍नों ने शनिवार को एक नेपाली नागरिक को अपना बेच दिया। हालांकि इस परिवार का कहना है कि शन्‍नों ने बच्चा बेचा नहीं बल्कि घर का खर्च नहीं चला पाने की वजह से ऐसे ही दे दिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद जिले के अफसरों में खलबली मची हुई है। पुलिस जांच की बात तो कर रही है लेकिन इस लाचारी के साथ कि वो ज्यादा कुछ कर नहीं पाएगी। सबसे बड़ी बात ये कि ये सब कुछ हुआ है नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में। दूसरी बात सत्ता में पहुंचे नीतीश ने कभी वायदा किया था गरीबों को भरपूर सहायता देने का। लेकिन विकास के दावों से अलग राज्य की ये हकीकत शर्मसार करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+