पाकिस्‍तानी जनरल ने किये भारत में जूते साफ, नोटिस जारी

pakistan flag
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने देश के उप अटॉर्नी जनरल खुर्शीद खान को नोटिस जारी करके पूछा है कि भारत के गुरुद्वारों में स्वैच्छिक सेवा के दौरान जूते पालिश करके देश का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने खान को यह कारण बताओ नोटिस कल पेशावर हाईकोर्ट में जारी किया।

खान पश्चिमोत्तर पेशावर शहर में कार्य करते हैं और वहीं रहते हैं। खान ने कहा है कि उन्होंने तालिबान की ओर से किये गए अपराधों के प्रायश्चित के रूप में हाल की अपनी भारत यात्रा के दौरान गुरुद्वारों में जूते साफ करने के साथ ही स्वैच्छिक सेवा की थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यासिन आजाद के हवाले से कहा कि खान ने भारत में प्रार्थना स्थलों के बाहर जूते पालिश करके पाकिस्तान का अपमान किया है।

आजाद ने कहा कि यद्यपि उन्हें नोटिस जारी करना सरकार का कर्तव्य है क्योंकि वह उप अटॉर्नी जनरल हैं लेकिन उसकी बजाय हमने ही उन्हें नोटिस जारी कर दिया। आजाद ने कहा कि खान ने हमें बताया कि उन्होंने ऐसा उन गुनाहों की माफी के लिए किया जो उन्होंने अपने जीवन में किए हैं।

उन्होंने कहा कि खान और सम्मानजनक तरीके से व्यवहार कर सकते थे। वहीं खान ने कहा कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है तथा वह इसका जवाब देने को तैयार हैं। चूंकि वह उप अटॉर्नी जनरल हैं, अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी करना चाहिए था। उन्होंने पूछा कि नोटिस उन्हें किस आधार पर जारी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+