गुवाहाटी मामले की सिर्फ निंदा करके रह गये गृहमंत्री

P Chidambaram
चंडीगढ़ (भाषा/दिल्‍ली ब्‍यूरो)। देश की कानून व्‍यवस्‍था जिनके हाथ में है, वही सुस्‍त नजर आ रहे हों तो बेटियां सुरक्षित कैसे रह सकती हैं। जी हां हम सीधा सवाल उठा रहे हैं गृहमंत्री पी चिदंबरम पर जो असम छेड़छाड़ मामले की सिर्फ निंदा करके रह गये। इस मामले को दर्ज करने में पहले ही तीन दिन की देरी हो चुकी थी, उस पर गृहमंत्री यह कह रहे हैं कि वे असम के मुख्‍यमंत्री से पूछेंगे कि इसमें क्‍या कार्रवाई हो सकती है।

गुवाहाटी के व्यस्त इलाके में एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि किसी को भी ऐसी घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला से छेड़छाड़ की कोई भी घटना निंदनीय है। अगर कोई घटना को हल्का करने की कोशिश करता है तो यह भी निंदनीय है।

चिदंबरम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी महिला या बच्चे से छेड़छाड़ की घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उनसे असम के डीजीपी की टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। डीजीपी ने कहा था कि पुलिस कोई एटीएम मशीन की तरह नहीं है जो मशीन में कार्ड लगाते ही घटनास्थल पर मौजूद हो जाए। चिदंबरम ने कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे कि मामले में क्या कार्रवाई हो सकती है।

उन्होंने कहा, "अब मीडियाकर्मी मामले को मेरे संग्यान में लाए हैं, मैं निश्चित रूप से असम के मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि मामले में क्या कार्रवाई होगी।" गुवाहाटी के एसएसपी के बयान पर कि दिल्ली का मीडिया इसे उछाल रहा है तो चिदंबरम ने कहा, "छेड़छाड़ की हर घटना निंदनीय है। ऐसी निंदनीय घटना पूरे देश में होती है।

जरा शनिवार की सुबह तक न तो गृहमंत्रालय से कोई ऐक्‍शन लिये जाने की खबर आयी और न ही असम के मुख्‍यमंत्री कार्यालय से। सच पूछिए तो किसी भी राज्‍य से बाहर निकलने के लिये 24 घंटे पर्याप्‍त हैं, यहां तो 72 घंटों से ज्‍यादा का समय बीत चुका है। एसएसपी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वोत्तर की लड़कियों से बलात्कार के मामले छिपाये जाते हैं और वहां की मीडिया इस घटना को तूल दे रहा है। गुवाहाटी-शिलांग रोड पर दस जुलाई की रात एक बार के सामने हुई घटना के सिलसिले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+