सरेआम युवती की इज्जत तार-तार कर इंटरनेट पर डाला वीडियो

लड़की नाइट क्लब से निकल रही तभी कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। लड़की के विरोध करने पर उसको उसको अगवा करने की भी कोशीश की गयी। लड़की के शोर मचाने पर पुलिस वहां पहुंची और युवती को छुडाया।
छेड़खानी करने वाले युवकों की संख्या 20 से ज्यादा बतायी जा रही है। उन्होंने युवती को सरेआम, सरेबाजार बेइज्जत किया। छात्रा के बाल पकड़कर उसको रोड पर घसीटा गया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रा के कपड़े फाड़ दिये गये। इसके बाद तो उन्होंने लड़की की बेइज्जती का वीडि़यो भी बना डाला, और वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया।
पीडित लड़की के साथ ये घटना उस वक्त हुई जब वो पास की एक बार से पार्टी के बाद लौट रही थी। यह छेड़छाड़ लगभग 30 मिनट तक चलती रही। इस घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के चंगुल से आरोपी फरार है। अभी तक केवल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोलह अभी भी फरार चल रहे है। इन फरार आरोपी की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications