डाक्टर बन गया डान, मांगने लगा रंगदारी

Police arrested the doctor
दिल्ली (ब्यूरो)। अगर डाक्टर रंगदारी मांगने लगे तो समाज का क्या हाल हो गया है आसानी से समझ में आ जाता है। मुजफ्फरनगर के डा पंकज जैन से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला एक डाक्टर ही निकला। पुलिस ने बीयूएमएस डिग्रीधारी बिराल गांव में प्रेक्टिस करने वाले डा. आदेश को उसके चचेरे भाई के साथ गिरफ्तार किया है। यह डाक्टर शातिर अपराधी उधम सिंह के नाम से चिकित्सक को धमका रहा था।

डा. पंकज जैन से अपराधी उधम सिंह का नाम लेकर 20 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। धमकी के कारण जैन परिवार दहशत में था। पुलिस इस मामले मे नजर लगई हुई थी। फोन पर नजर रखने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। वह से पुलिस बिराल के चिकित्सक आदेश और उसके चचेरे भाई संजय तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी वीबी सिंह ने बताया कि प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले आदेश को पंकज जैन के बारे में जानकारी थी। उन्हें उम्मीद दी कि खौफ के कारण डा. जैन उन्हें चुपचाप रंगदारी दे देगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिया है।

रंगदारी मांगने के मामले में पकड़े गए चिकित्सक आदेश का कहना था कि उसने चिकित्सक को दो बार उधम सिंह के नाम से फोन किया था। दोनों ही बार डा. जैन ने किसी तरह का विरोध अथवा अपील करने के बजाए केवल इतना ही कहा। ठीक है, ओके। हो जाएगा। इससे आदेश को लगा कि पैसा मिल जाएगा। आदेश ने स्वीकारा की डाक्टरी सही नहीं चल रही थी। उसे लगा कि कुछ और किया जाए, तो दिमाग में आया कि जिन डाक्टरों के कारण उसका बुरा हाल हुआ है उन्हीं से वसूली की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+