संगमा लगाएंगे सुप्रीम कोर्ट से गुहार

उन्होंने कहा, मेरी अनुपस्थिति में चुनाव आयोग ने प्रणब के खिलाफ उनकी शिकायत को खारिज कर दिया था। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रणब राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के समय कम से कम दो स्थानों पर लाभ के पद पर बने हुए है जो अवैधानिक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रणब अभी भी रवीन्द्र भारती सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और बीरभूम इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की सभी पार्टियों के विधायकों एंव सांसदों से और निर्दलीय विधायकों तथा सांसदों से राष्ट्रपति चुनावों में समर्थन मांगा और कहा कि वह अपनी पार्टी की तय लाइन छोडकर अपनी आत्मा की आवाज पर उन्हें अपना मत दें।
अगाथा से संगमा को आशा
केंद्र सरकार में मंत्री और संगमा की बेटी अगाथा संगमा के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर संगमा ने कहा कि वह समझदार है तथा देश को संभाल रही है। ऐसे में वह अपनी आत्मा की आवाज पर अपनी समझदारी के हिसाब से स्वयं तय करेगी कि उसे इन चुनावों में किसे मत देना है।
आत्मा की आवाज पर संगमा को भरोसा
संगमा को आत्मा की आवाज पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि यदि विधायकों और सांसदों ने अपनी आत्मा की आवाज के आधार पर मतदान किया तो उन्हें कोई संदेह नहीं है कि वह देश में एक बार फिर 1969 दोहराया जाएगा, जब सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी को हराकर इंदिरा गांधी समर्थित वीवी गिरी राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
जदयू औऱ शिवसेना से की अपील
जदयू और शिवसेना से उन्होंने फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम समय में ये दल भी उनका ही समर्थन करेंगे और चुनाव परिणाम चौकाने वाले होगें। संगमा ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय उम्मदीवार के तौर पर लडा जाता है और पार्टी व्हिप से हटकर मतदान करने पर किसी के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई नही की जा सकती।
संगमा जाएंगे 14 जुलाई को बिहार
पीए संगमा अपने समर्थन जुटाने के अभियान के तहत आगामी 14 जुलाई को बिहार आयेंगे। बिहार दौरे पर वह भाजपा के विधायकों से मुलाकात करेंगे। संगमा अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत भाजपा विधायकों से मुलाकात करेंगे और संवाददाताओं से भी बातचीत करेंगे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में भाजपा के 91 विधायक हैं। संगमा इससे पहले भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश का भी दौरा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications