अभिनेत्री लैला खान केस में हत्‍या का कारण अवैध संबंध

Laila Khan
मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लैला खान केस की गुत्थी सुलझा ली है। इस केस में केवल संपत्ति के कारण लैला और उसके परिवार की हत्‍या नहीं हुई है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने बताया है कि लैला की मां के अवैध संबंध, भी हत्‍या के अहम कारण है।

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच साखा के ज्‍वाइंट कमिश्‍नर हिमांशु राय ने बताया कि परवेज टाक की गिरफ्तारी के बाद इस मर्डर मिस्‍ट्री से पर्दा उठता नजर आने लगा था। कडाई से पूछताछ के बाद टाक पहले तो मामले को गुमराह करता रहा मगर अंतत: हमे सफलता मिली। श्री राय ने बताया की इगतपुरी स्थित फार्म हाउस पर नर कंकाल बरामद हुए है, उसे पत्‍थरों से ढका गया था।

राय ने बताया कि फार्म हाउस में 5 महिलाओं और एक पुरूष के कंकाल मिले है। पूरा परिवार दुबई जाने वाला था। 96 वर्ग फुट गहरे गड्डे से 6 कंकाल मिले है। परवेज और शाकिर ने मिलकर सभी की हत्‍या की। नरकंकालों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, पहचान के लिए डीएनए टेस्‍ट कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार लैला की शादी दुबई में रहने वाले मुनीर खान से चुकी थी, पूरा परिवार दुबई जाना चाहता था। परवेज भी दुबई जाना चाहता था, लेकिन उसके पास पासपोर्ट नहीं था। इसलिए परवेज नहीं चाहता था कि परिवार दुबई जाये। पुलिस ने बताया कि लैला की मां शलीना के अपने दूसरे पति आसिफ शेख के साथ अभी भी संबंध थे।

शलीना ने तो शेख को इगतपुरी स्थित फार्महाउस का संरक्षक बनाने का निर्णय भी कर लिया था, जिसके कारण परवेज ने हत्‍या कर दी। पिछले साल लैला खान का परिवार इगतपुरी के फार्महाउस पर छुट्टियां मनाने गया था। शेख को पावर ऑफ अटर्नी देने के ऊपर शलीना और परवेज में जमकर नोक-झोक हुई।

शलीना ने शेख के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भी तैयार करवा ली है। परवेज ने इसी गुस्‍से में शाकिर की मदद से शलीना को मार डाला। उसके बाद लैला समेत परिवार के और सदस्‍यों को भी मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+