फार्महाउस में अभिनेत्री लैला समेत परिजनों की डेडबॉडी, तलाश जारी

आईबीएन खबर के अनुसार नासिक पुलिस के हाथ एक ऐसा गवाह लगा है, जिससे इस केस का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स जॉली गिल्डर ने लैला के हत्या वाले दिन घटी जानकारी दी है। जॉली के अलावा इस केस में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक लैला के बंगले का चौकीदार और दूसरा ड्राइवर महबूर है।
परवेज द्वारा लैला और परिवार की हत्या का खुलासा किये जाने के बाद, इगतपुर फार्म हाउस की तलाशी शुरू हो गयी है। जॉली ने बताया कि हत्या के दिन ही परवेज ने लैला की दोनों गाड़ियों को जम्मू के किश्तवाड़ जिले में पहुंचाने का इंतजाम कर चुका था। उसने बताया कि केवल डीजल भरवाने के समय परवेज ड्राइवरों के सामने आया। पूरे घटनाक्रम में परवेज अपना नाम छुपाना चाहता था।
परवेज ने अपने बयान में कहा था कि लैला को उसके इगतपुर वाले फार्महाउस में मारकर ठिकाने लगाया गया था, लैला की मां और भाई बहनों को शाकिर ने मारा था। लैला के फार्महाउस पर आग लगाकर सबूत मिटाने की भी कोशीश की गयी। पुलिस ने लैला की काल डिलेट निकाल ली है, जिससे पता चलता है कि लैला फोन की लोकेशन उस दिन घोड़बंदर रोड़ पर थी।












Click it and Unblock the Notifications