Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंप्‍यूटर पर वायरस का हमला, बंद हो जाएगा इंटरनेट

computer
नयी दिल्ली। देश में हजारों कंप्यूटरों (पीसी) का इंटरनेट संपर्क सोमवार को बंद हो सकता है। वेब सुरक्षा फर्म मैकेफी का कहना है कि वायरस डीएनएसचेंजर की चपेट में आये कंप्यूटर इससे प्रभावित होंगे। डीएनएसचेंजर एक मालवेयर कंप्यूटर प्रोग्राम है जो इंटरनेट ट्रेफिक को जाली वेबसाइटों पर भेज देता है। फर्म का कहना है कि अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई डीएनएसचेंजर मालवेयर से जुड़े सर्वरों को नौ जुलाई को बंद कर देगी।

ऐसा मानना है कि इसके बाद इस वायरस से प्रभावित कंप्यूटरों का इंटरनेट कनेक्शन बंद हो जाएगा। एफबीआई ने आपरेशन घोस्ट क्लिक के तहत पिछले साल साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सर्वरों का नियंत्रण ले लिया था। एफबीआई ने इनकी जगह वैध सर्वर लगाए लेकिन इन सर्वरों की अनुमति नौ जुलाई 2012 तक ही है।

डीएनएस चेंजर वर्किंग ग्रुप के आंकड़ों के हवाले से फर्म ने कहा है कि अमेरिका तथा इटली के बाद भारत डीएनएस से प्रभावित तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसके अनुसार दुनिया भर में इस वायरस से प्रभावित लगभग 3,00,000 इस तरह के कंप्यूटर हैं। भारत में इससे प्रभावित कंप्यूटरों की संख्या 21,300 आंकी गई है।

इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पोंस टीम के एक अधिकारी ने कहा कि भारत में लगभग 50,000 कंप्यूटर डीएनएसचेंजर मालवेयर से प्रभावित पाये गए हैं। उनमें से आधे से अधिक की सफाई की जा चुकी है। हम प्रभावित कंप्यूटरों की खोज कर रहे हैं जिन्हें इंटरनेट पहुंच में बाधा हो सकती है।

इस बीच एफबीआई ने आगाह किया है कि दुनिया भर में लगभग उन तीन लाख कंप्यूटरों का इंटरनेट कल बंद हो सकता है जो कभी (एल्यूरियोन:डीएनएसचेंजर बॉट) वायरस से प्रभावित हुए थे। एफबीआई ने कंप्यूटर उपयोक्ताओं से कहा है कि वे अपने कंप्यूटरों की जांच कर लें कि वह इस मालवेयर से प्रभावित तो नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+