जब भी ममता चाहें मैं बातचीत को तैयार हूं: प्रणव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने प्रणव की उम्मीदवारी का विरोध किया था। प्रणव ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी का ऐलान संप्रग की ओर से किया गया है, ऐसे में उन्होंने गठबंधन के सभी दलों का समर्थन मिलने की उम्मीद जाहिर की है।
प्रचार के लिए कोलकाता पहुंचे प्रणव ने कहा, मैं समझता हूं कि तृणमूल ने अभी कोई फैसला नहीं किया है और वे उचित समय पर कोई निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विभिन्न प्रदेशों की राजधानियों का दौरा उन दलों के नेताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करने के लिए कर रहे हैं जिन्होंने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
प्रणव ने कहा कि एक को छोड़कर संप्रग के सभी दलों ने उनकी उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है और सपा, बसपा, राजद, माकपा, फॉरवर्ड ब्लॉक, जद-यू, शिवेसना तथा कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का समर्थन भी उन्हें मिला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications