हामिद अंसारी फिर बनेंगे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार

Congress keen on Ansari's second term as Vice-President
दिल्ली (ब्यूरो)। अल्पसंख्यकों को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर कांग्रेस हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने समर्थक दलों को साधना शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि अंसारी के पक्ष में मुहिम बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनता दल (एस) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा को फोन किया था और उनसे अंसारी के लिए समर्थन मांगा। हालांकि देवगौड़ा ने प्रधानमंत्री से सीधा कहा कि वे पहले भी कांग्रेस के साथ थे औऱ आज भी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब का इसी लिए समर्थन किया क्योंकि प्रधानमंत्री ने इस बाबत उन्हें फोन किया था और अब हामिद अंसारी को भी वे समर्थन देंगे।

जद-एस के प्रवक्ता दानिश अली ने भी बताया कि उनकी पार्टी अंसारी की उम्मीदवारी का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मनमोहन और देवगौड़ा की बैठक में किसी अन्य नाम पर चर्चा नहीं हुई।

दानिश ने कहा कि सिर्फ हामिद अंसारी के नाम पर चर्चा हुई और चर्चा के दौरान किसी अन्य नाम पर विचार नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान उपराष्ट्रपति का दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना काफी स्वभाविक है। आगामी 7 अगस्त को उप राष्ट्रपति का चुनाव होना है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब मुखर्जी के नाम के साथ ही हामिद अंसारी के नाम पर भी चर्चा हुई थी। कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि उपराष्ट्रपति के तौर पर अंसारी के दोबारा चुने जाने से अल्पसंख्यकों में अच्छा संकेत जाएगा।

भाजपा ने अभी नहीं घोषित किया उम्मीदवार

कांग्रेस द्वारा हामिद अंसारी के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की कवायद के बीच भाजपा अभी भी अपने उम्मीदवार नहीं उतार सकी है। हालांकि इतना तो पक्का है कि हामिद अंसारी को भाजपा समर्थन नहीं करने जा रही है क्योंकि भाजपा हामिद अंसारी को पाक साफ नहीं मानती। भाजपा को लोकपाल बिल पर राज्यसभा के सभापति के रूप में एक रूप उनका देख चुकी है कि किस तरह से उन्होंने राज्यसभा की कार्यवाही बीच में ही भंग करा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+