करनाल में टूटा पोलियो का सुरक्षा च्रक, एक मामला उजागर

रविवार को सेक्टर 13 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच कर रहे सिविल अस्पताल से रिटायर्ड डॉ. वीके लांबा ने एक बच्ची में पोलियो के लक्षण देखे और उसकी टांग में पोलियो होने की पुष्टि की।
डबरकी खुर्द निवासी शेर सिंह ने बताया कि उसकी एक वर्षीय बेटी को करीब छह माह पहले हल्का बुखार हुआ था। इसके बाद टांग पतली होनी शुरू हो गई। अब हालत यह है कि उसकी टांग इतनी कमजोर व पतली हो चुकी है कि वह खड़ी नहीं हो सकती। पोलियो की दवा पिलाने का भी फायदा नहीं हुआ। सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि बच्ची को पोलियो की पुष्टि की गई है तो वह सोमवार को गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications