मोदी बने सुभाष चंद्र बोस, कहा तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हे विकास दूंगा

आपको बताते चलें कि अहमदाबाद के टैगोर हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन आर्मी के रेजिंग डे समारोह में मोदी नेताजी तरह दिखाई देने वाली टोपी में मौजूद थे। इस समारोह में राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार पीए संगामा में अपने प्रचार अभियान के लिये आये थे। मोदी ने हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता जी ने अंग्रेजों से लड़ने के लिये यह नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा मगर मैंने हरिपुरा में नरा दिया और गुजरात की जनता से मांगा कि तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें विकास दूंगा।
इस कार्यक्रम के दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और सवाल खड़ा किया कि क्या प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के बीच तालमेल की कमी थी? मोदी ने कहा कि 20 साल बाद मनमोहन सिंह एक बार फिर वित्त मंत्री बन गये हैं। पिछले 24 घटे में उन्होंने कदम उठाए हैं और आर्थिक सुधारों के लिए नीतियों की घोषणा कर रहे हैं। मोदी ने सवाल दागा कि क्या वजह थी कि प्रधानमंत्री पद पर रहते आप पिछले आठ साल में ये घोषणाएं नहीं कर सके, लेकिन जब आपके वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया तो पिछले 24 घटे में आप यह कर रहे हो? उन्होंने मनमोहन सिंह से यह भी सवाल पूछा कि क्या आपके वित्त मंत्री आपकी बात नहीं मान रहे थे या फिर आप दोनों के बीच तालमेल की कमी थी? सवाल की जवाब की मांग करते हुए मोदी ने कहा कि इसका जवाब तो मनमोहन सिंह और प्रणब मुखर्जी दोनो को देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications