सीएनजी की कीमत में 3.30 रूपये की बढ़ोत्‍तरी

CNG price hiked by Rs 3 .30 per kg
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली और एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। इससे पहले बिजजी के दामों में बढ़ोत्‍तरी की गयी और अब सीएनजी के दामों में बढ़ोत्‍तरी की गयी। 3 साल के अंदर आईजीएल की ओर से 14 वीं बार सीएनजी की दरों में बढोत्‍तरी की गयी है। इस बार दामों में 3.30 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गयी है।

इस बढ़ोत्‍तरी के बाद सीएनजी की कीमत 43.10 पैसे प्रति किलों तक पहुंच गयी है। अगर आईजीएल के सरकारी आकड़ा देखा जाऐ तो जून 2009 में सीएनजी का दाम 22 रुपये 10 पैसे प्रति किलो था। तो महज तीन सालों में लगभग तीनगुना तक पहुंच गया है। सीएनजी का दाम बढ़ने से सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत आम आदमी को होगी।

दिल्‍ली और एनसीआर में सीएनजी गैस की सप्‍लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 3 रूपया 30 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गयी है। दिल्‍ली में सीएनजी की कीमत में 2 रूपया 90 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गयी है, और गाजियाबाद में यक बढ़ोत्‍तरी 3 रुपए 30 पैसे प्रति किलो की दर से बढ़ायी गयी है।

अब दिल्‍ली में एक किलों सीएनजी 38 रुपए 35 पैसे में मिलेगी और नोयडा और गाजियाबाद में सीएनजी के लिए 43 रुपए 10 पैसे प्रति किलो के दाम पर मिलेंगे। आम आदमी इस बढ़ोत्‍तरी के काफी परेशान है, क्‍योंकि ये बढ़ोत्‍तरी केवल आम आदमी की जेब ढ़ीली करेगी। अब यात्रा करना महंगा पड़ेगा। ऑटों और बस का किराया बढ़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+