आर्थिक मंदी से डूब रही दिल्‍ली एयरपोर्ट मेट्रो, रविवार से बंद

Airport Metro Exp to close from Sunday
दिल्ली (ब्यूरो)। मेट्रो से एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रिलायंस इंफ्रास्टक्चर रविवार से दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो पर तालाबंदी करने जा रही है। हालांकि उसने सुधार का हवाला देते हुए इसे बंद करने की सूचना दी है पर माना जा रहा है कि घाटे में चल रही एयरपोर्ट मेट्रो में दरार आने की वजह से इसे बंद किया जा रहा है।

रिलायंस ने इस बाबत जो दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन को सूचना दी है उसके अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो रविवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएगी। क्योंकि इस लाइन में कुछ सुधार की जरूरत है। हालांकि मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी ने रिलायंस से पूछा है कि कब तक सुधार कार्य कर लिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो ने तय तारीख मांगी है, लेकिन देर रात कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया था। डीएमआरसी सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट लाइन पर एयरोसिटी स्टेशन के पास मेट्रो लाइन में दरार आ गई थी। इसके अलावा मोहम्मदपुर गांव के घरों में कंपन की शिकायत मिल रही थी। यहां के कुछ घरों की दीवारों में भी दरार आ गई थी।

जिसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं कुछ समय पहले डीएमआरसी निदेशक मंगू सिंह ने भी एयरपोर्ट लाइन पर धौलाकुआं से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच पांच छह जगहों पर तकनीकी खामियों की पुष्टि की थी। यही वजह थी कि एयरपोर्ट लाइन की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं बढ़ पाई जबकि दावा यह किया गया था कि मेट्रो लाइन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। हालांकि अभी यह सिर्फ 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। डीएमआरसी सूत्रों का यह भी कहना है कि अपेक्षा के अनुरूप कमाई न होना भी इस लाइन को बंद करने की एक वजह है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत चल रही इस सेवा की ओर यात्रियों को लुभाने के लिए कई कोशिशें की गई थीं लेकिन यात्रियों की संख्या में आशातीत वृद्धि नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+