याहू और फेसबुक ने मिलाए हाथ

गौरतलब है कि याहू ने मार्च में पेटेंट के दस मामलों के उल्लंघन को लेकर फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था वहीं फेसबुक ने आरोप लगाया था कि याहू ने उसकी एक तकनीक पर उसके बौद्धिक संपदा अधिकार का अतिक्रमण किया है। गठबंधन बनाने की घोषणा करते हुए याहू के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोज लेविंसन ने कहा, हम फेसबुक के साथ भागीदारी को लेकर उत्साहित हैं।
मैं शेरील (फेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी) और उनके दल का शुक्रगुजार हूं जो इस बहुअयामी समझौते को तैयार करने के लिए मेरे दल के साथ काम किया। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया फेसबुक की ओर से दिया गया। शेरील सैंडबर्ग ने कहा, मुझे खुशी है कि हम लोगों ने इस विवाद को सकारात्म ढंग से सुलझा लिया है। मैं रॉस और याहू के लोगों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।












Click it and Unblock the Notifications