जापान की मदद से यूपी का विकास करेंगे अखिलेश

Chief minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के विकास के लिए जापान की मदद ली जायेगी। जापान की तकनीकी व विकास से प्रभावित यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के विकास एवं सेवाओं के आधुनिकीकरण में जापानी तकनीक को बढ़ावा दिया जायेगा।

मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से जापान से आये इटॉशू कारपोरेशन (जापान) के प्रतिनिधि हाजिमे कोशियो एवं उनके सहयोगियों ने मुलाकात की। इस दौरान श्री यादव ने जापान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जापान ने काफी विकास किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास की इच्छुक उन सभी संस्थाओं का सहयोग लेगी जो आर्थिक रुप से तर्कसंगत एवं जनोपयोगी तकनीक के आधार पर काम करने को तैयार हैं।

मुख्‍यमंत्री ने आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में जापान की श्रेष्ठता की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास एवं सेवाओं के आधुनिकीकरण में जापानी तकनीक को बढ़ावा देने पर विचार करने के लिए तैयार है। उन्होंने जापान को राज्य में निवेश का भी न्योता दिया और कहा कि यूपी में अच्छी सड़कों का नेटवर्क फैलाने के साथ साथ विद्युत उत्पादन बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य में बन रहे माहौल का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शीघ्र ही उद्योग, आईटी, कृषि एवं चीनी आदि क्षेत्रों के लिए नयी नीति लाने जा रही है जिसका सीधा लाभ यहां की जनता को मिलेगा।

जापान से आये श्री कोशियो ने मुख्‍यमंत्री से प्रदेश के विकास में अपनी संस्था की ओर से विद्युत उत्पादन, हाईस्पीड सरफेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित मोनो रेल तथा हवाई अड्डे जैसे आधारभूत क्षेत्रों में कार्य करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि उनकी संस्था को इन क्षेत्रों के विकास में विशेषज्ञता हासिल है। श्री कोशियो ने प्रदेश सरकार से क पनी के प्रस्तावों पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी संस्था राज्य के विकास में सहयोग देने को इच्छुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+