ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जैसा गोवा के सीएम का हाल

सूत्रों ने बताया कि खुद पार्रिकर ने इस घटना को लोगों को बताया। उन्होंने कि जब वे होटल में कार्यक्रम में आ रहे थे तो मुख्य द्वार पर गोरखा (गार्ड) ने मुझे रोक लिया। तब मैंने अपने गार्ड को भेजकर उसे कहलवा कि मैं गोवा का मुख्यमंत्री हूं तब उसने मुझे अंदर आने दिया। उन्होंने कहा कि जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं तब से मेरे साथ इस तरह की पाचवीं घटना है। उन्होंने कहा, मैं दो सौ मीटर पैदल चलकर आया होटल चल कर आया हूं।
पार्रिकर होटल में गोवा एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे। गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर मितव्ययी हैं और वे तामझाम पर यकीन नहीं करते। सुरक्षा पर होने वाला भारी-भरकम खर्च बचाने के लिए वह सिर्फ एक पुलिस सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) लेकर चलते हैं। इसकी वजह से उन्हें कभी-कभी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
आपको बाद दें कि इसी हफ्ते ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भी हाल में इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा था। एक कॉफी शॉप में महिला वेटर ने उन्हें लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की नसीहत दे डाली थी।












Click it and Unblock the Notifications