पुलिस चाहे कुछ भी कर ले अनशन होकर रहेगा: केजरीवाल

arvind kejriwal
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनशन करने से रोक क्या लगाई टीम अन्ना ने भी ठान ली है कि वो यहीं पर अनशन करेगी। ज्ञात हो कि 25 जुलाई को प्रस्तावित अनशन के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत चहिए थी जो दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी।

इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए टीम अन्ना का कहना है कि अगर जंतर मंतर पर अनशन करने नहीं दिया गया तो फिर वो तिहाड़ जेल में अनशन करेंगे । वहीँ इसके ठीक विपरीत दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना से पूछा है की अनशन के लिए यदि कोई दूसरे स्थान उन्होंने चिन्हित किये हो तो वो इसकी जानकारी पुलिस को दें

ज्ञात हो की टीम अन्ना ने दिल्ली पुलिस से 25 से 28 अगस्त तक जंतर मंतर पर अनशन करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने टीम अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन करने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

टीम अन्ना के अहम सदस्य और टीम के अर्जुन अरविन्द केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया ने कहा कि अनशन तो हर हालत में दिल्ली में ही होकर रहेगा और वो भी जंतर मंतर पर। इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए टीम के अर्जुन अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी टीम एक साथ बैठेगी और आगे की रणनीति बनाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए कहा है कि देश के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनशन हर हाल में होके रहेगा। चाहे जंतर मंतर पर हो या फिर जेल में हो। केजरीवाल के मुताबिक इस तरह का नजरिया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि अगर इस फैसले के पीछे चिदंबरम हैं तो वो उन 15 मंत्रियों में से एक हैं। जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं और ऐसे में वो हरगिज धरने और अनशन की इजाजत नहीं देंगे।

दूसरी तरफ टीम अन्ना को अनशन की इजाजत न देने के पीछे दिल्ली पुलिस अपना एक अलग ही तर्क दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान संसद का मॉनसून सत्र होगा और जंतर मंतर पर भी कई कार्यक्रम होने है। इस लिहाज से उन्हें इजाजत नहीं दी जा सकती।इस पर केजरीवाल ने पटलवार करते हुए कहा है कि क्या सांसद देश की जनता से भयभीत हैं। आखिर जनता के नुमांइदे खुद को जनता से दूर कब तक रख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+