तब सिंगापुर, मॉरिशस को टक्‍कर देगा अहमदाबाद

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में गुजरात के विकास की तेज़ रफ्तार पर एक और उपलब्धि आसमान छूने को है। यह है साबरमती के तट का सौंदर्यीकरण। मोदी सरकार की योजना के मुताबिक शहर के अंदर 10 किलोमीटर लंबे तट को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विकसित किया जायेगा। इसकी तस्‍वीर देखने में नीचे दी गई तस्‍वीर की तरह होगी।

Sabarmati Riverfront project

साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्‍ट के नाम से इस योजना के माध्‍यम से नदी के तट पर अहमदाबाद की लाइफस्‍टाइल के साथ-साथ सांस्‍कृतिक पहलुओं को दर्शाया जायेगा। यह नदी जल्‍द ही भौगोलिक सीमाओं से बाहर निकल कर अहमदाबाद की सबसे आलीशान चीज़ बनेगी। हालांकि साबरमती को पहले से ही शहर की लाइफलाइन कहा जाता है।

हाल ही में इसी प्रोजेक्‍ट के लिये अहमदाबाद मुनिस्‍पल कॉर्पोरेशन को हुडको नेशनल अवार्ड 2012 से नवाजा गया। यही नहीं साबरमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्‍ट को प्रधानमंत्री पुरस्‍कार भी मिल चुका है। यह पुरस्‍कार सर्वश्रेष्‍ठ कॉन्‍सेप्‍ट और डिजाइन के लिये मिला है। 2006 में इस परियोजना को नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा सेफटी अवार्ड दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+