26/11 के लिए आईएसआई ने आतंकियों को दिये थे एके-47 के कारतूस

इस बात का खुलासा हाल ही में भारतीय पुलिस की गिरफ्त में आये अबू जुंदाल उर्फ अबू हमला ने किया है। जुंदाल ने पूछताछ में कहा है कि कसाब समेत सभी आतंकियों को एके-47 की गोलियों के डिब्बे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी मेजर समीर अली ने खुद दी थीं। 26/11 हमले में लाशें बिछाने में इस्तेमाल की गईं गोलियां कराची में नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में दी गई थीं। वो भी तब जब आतंकियों का एक गुट मेजर समीर अली से वहां मिला था।
इससे पहले अबू जुंदाल ने यह भी खुलासा किया था कि मुंबई हमले के दौरान मेजर अली कराची में स्थित कंट्रोल रूम में ही बैठे हुए थे। यही नहीं जुंदाल के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को भी मेजर समीर ने कई निर्देश दिये थे।
हालांकि इस बात को पाकिस्तान मानने को तैयार नहीं है। लेकिन एक बात तो सच है कि लगातार एक के बाद एक ऐसे खुलासे मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका को सही ठहरा रहे हैं। पाकिस्तान कितने भी प्रयास कर ले, इन खुलासों से बच कर नहीं जाने वाला। रही बात भारत की तो 166 जिंदगियां खो देने वाले लोगों को इंसाफ दिलाना इस समय भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है।












Click it and Unblock the Notifications