घर बैठे पायें यूपी पर्यटक स्थलों की जानकारी

अभी तक पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, होटलों व अन्य जानकारी के लिए पर्यटन कार्यालय जाना पड़ता था। वहीं देश-विदेश से आये सैलानियों को यदि कोई दिक्कत होती थी या अन्य जानकारी लेनी थी तो वह मिल नहीं पाती थी। विभाग ने इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से 0522-3303030 न बर पर हेल्पलाइन शुरू की है, इसके जरिए सैलानी पर्यटन से जुड़ी समस्त जानकारी ले सकते हैं।
जैसे की कौन से पर्यटन स्थल पर किस मौसम में जाना उचित होगा। होटलों की स्थिति, धार्मिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल व पैकेज टूर आदि। वहीं कुछ समय पहले विभाग ने विंध्य व उसके आस-पास के दर्शनीय स्थलों के कायाकल्प से साथ ही इसकी वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट के जरिए पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा, कैमूर वन्य जीव विहार व रिहंद जलाशय और यहां का विश्व प्रसिद्घ कजली संगीत पर मजा घर बैठे ले सकेंगे। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टिï से काफी महत्वपूर्ण है।
इसको ध्यान में रखते हुए विभाग इसे विकसित करने की तैयारी कर रहा है। यहां प्रागैतिाहासिक काल के धरोहर, विडंमफाल, लखनियादरी, सिद्घ की दरी, टांडा फाल, कुशियरा फाल, मुक्खाफाल जैसे प्राकृतिक कई स्थल हैं। वहीं रहस्यमयी व रोमांच का भी संगम यहां देखने को मिलता है। यही वह जगह है जहां चंद्रकांता का चुनारगढ़ का किला व शिलालेश स्त भ भी मौजूद है। धर्मिक दृष्टिï से अधिष्ठïात्री देवी मां विंध्वासिनी देवी भी यही विराजमान है।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लाखों की सं या में धार्मिक पर्यटन मां विंध्वासिनी के दर्शन करने यहां आते हैं। इन क्षेत्रों के बारे में अधिक जानकारी न हो पाने के कारण वह यहां के रमणीय स्थलों की सैर नहीं कर पाते हैं। अब इस वेबसाइट के बनने के बाद लोगों को पहले से ही इन स्थलों के बारे में जानकारी हो जायेगी। वेबसाइट में मिर्जापुर व सोनभ्रद के सभी ऐतिहासिक, प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों के अलावा यहां के लोक संगीत को भी शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications