बिजली के बाद अब यात्रियों को देगी मेट्रो झटका

शहरी विकास ने दी अनुमति
शहरी विकास मंत्रालय ने मेट्रो के लिए किरायों में संशोधन करने की अनुमति दे दी है।
शहरी विकास सचिव सुधीर कष्णा ने के अनुसार, शहरी विकास मंत्रालय ने किराये में संशोधन का सुक्षाव दिया है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि प्रत्येक मेट्रो सेवा को समय-समय पर व्यवहार्यता के अनुरूप किराया बढ़ाना होता है। शहरी विकास सचिव के अनुसार मंत्रालय किराये में संशोधन के लिए एक तर्कसंगत और पारदर्शी फार्मूला बनाने की कोशिश कर रहा है जो देश के सभी मेट्रो रेल नेटवर्क पर लागू होगा। नई किराया संशोधन प्रणाली कुछ मानदंडों पर आधारित होगी, जिनमें बिजली की दरें या शहर विशेष में वेतन की दरें होंगी।
बोर्ड आफ डायरेक्टर की कमेटी बनी
बिजली के दामों में वृद्धि से मेट्रो पर आ रहे अतिरिक्त बोझ को कम करने के लिए प्रबंधन ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में कुछ सेवानिवृत न्यायाधीशों के अलावे मेट्रो के उच्च अधिकारी शामिल है। यह कमेटी विभाग का लेखा-जोखा देखकर रिपोर्ट तैयार करती है। पिछले कुछ वर्षों में डीएमआरसी का खर्चा काफी बढ़ गया है, लेकिन उस अनुपात में कमाई नहीं बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications