सोहेल की कार से मरी महिला का सलमान कराएंगे अंतिम संस्कार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला की मौत पर मुझे खासा दुख है। जब मुआवजे के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुआवजा महिला के परिवार वालों को नहीं दिया जाएगा, क्योंकि शायद उन्होंने महिला को घर से बाहर निकाल दिया था। इसी कारण वह रोड़ पर सो रही थी।
जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई वह अरबाज खान की थी, लेकिन सोहेल खान के पास रहती थी। इस हादसे पर सोहेल खान ने कहा कि दुर्घटना के समय ड्राइवर धनंजय अपने घर से खाना खाकर लौट रहा था। सोहेल ने ड्राइवर के बचाव में कहा कि बारिश के समय लोग काला प्लास्टिक ओढ़कर सो जाते है। जिस महिला की मौत हुई वह सड़क पर काला प्लास्टिक ओढ़कर सो रही थी।
सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला रोड़ पर नहीं सो रही थी, वह रोड़ क्रास कर रही थी। हादसे का समय रात लगभग 12-12:30 बताया जा रहा है। सोहेल ने तो बारिश को भी जिम्मेदार ठहरा दिया है। सोहेल ने इस मामले पर कहा था कि फुटपाथ पर सोने वालों को इन सब बातों का ध्यान देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications