इंटरनेट पर लीक हुआ गॉड पार्टिकल का वीडियो

God Particle
जेनेवा। पूरी दुनिया आज जेनेवा में हो रही प्रयोग के परिणाम का इंतजार कर रही थी। हर तरफ यह चर्चा थी कि आज दोपहर में ब्रह्मांड के रहस्‍य से पर्दा उठ जायेगा मगर हमेशा की तरह इस बार भी वहीं हुआ। वैज्ञानिकों के ऐलान करने से पहले उस प्रयोग का वीडियो लीक हो गया है। जानकारी के मुताबिक औपचारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न की कामयाबी का वीडियो लीक हो गया है, जो कि गलती से वेबसाइट पर पोस्ट हो गया।

इस वीडियो में हिग्स बोसोन पार्टिकल की खोज के बारे में जिक्र किया गया है। इस लीक हुए वीडियो में गॉड पार्टिकल ढूंढने का दावा किया गया है। लीक वीडियो में सर्न के प्रवक्ता कह रहे हैं कि हमने एक नए पार्टिकल को देखा है। उसे महसूस किया है। हमें पक्का भरोसा है कि वहां कुछ है जो दो अणुओं की टक्कर का नतीजा है।

वीडियो के लीक होने के बाद अफरी-तफरी मच गई और इसके बीच के सर्न के प्रवक्‍ता का बयान आ गया। सर्न की तरफ से कहा गया है कि प्रयोग के दौरान इस तरह के निर्ष्कर्ष हम निकालते रहते हैं। जरूरी नहीं है कि ये नतीजे ही अंतिम नतीजे हों। उल्‍लेखनीय है कि आज दोपहर इस बात का ऐलान होना था कि आखिर ये धरती, इंसान या ये जानवर बने कैसे। आखिर हमें या इन्‍हें किस तत्‍व ने बनाया। फ्रांस और स्विटरजरलैंड की सीमा पर जेनेवा में बनी 27 किमी लंबी सुरंग नुमा प्रयोगशाला में गॉड पार्टिकल नाम के कण की तलाश अपने मुकाम तक पहुंच चुकी है। वैज्ञानिकों का मनना है कि इसी कण से ब्रह्मांड बना है।

सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि वैज्ञानिकों ने जिन कणों को ढूंढ निकाला है वो उसे भगवान से जुड़ा नहीं मानते हैं। मगर उनका यह मानना जरुर है कि इसी कण से पूरी दुनिया की उत्‍पत्ति हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उर्जा का वो पुंज है जिसने ब्रह्मांड का निर्माण किया है। इस कण का नाम है गॉड पार्टिकल यानी हिग्स बोजोन। दुनिया इसका नाम जानती है लेकिन ये नहीं जानती कि असल में ये है क्या।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+