देवी को प्रसन्न करने के लिए युवती के पैर काटे

superstition
पूर्णिया। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में अब भी कायम अंधविश्वास की कुरीतियों का एक उदाहरण बिहार के पूर्णियां जिले में देखने को मिला है जहां देवी को प्रसन्न करने के नाम पर अंधविश्वासी झाड़ फूंक करने वालों ने एक किशोरी के पैर काट दिये।

पुलिस अधीक्षक अमित लोढा ने आज बताया कि धमदाहा थाना अंतर्गत बड़बेला गांव में झाड़ फूंक करने वाली दो महिलाओं और उसके एक सहयोगी ने कल रात मिलकर बबली कुमारी (13) का पैर काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं देवी कुमारी और लवली महतो तथा उसके सहयोगी बबलू महतो को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि किशोरी अपने बीमार भाई का इलाज के लिए झाड फूंक करने वालों के यहां गयी थी। कुंवारी लडकी के खून से देवी का अभिषेक करने के अंधविश्वास में नशायुक्त चना एवं गुड खिलाकर आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी के पैर काट लिये। किशोरी और उसका भाई अपने मामा अधिक लाल महतो के यहां रहते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+