असम में बाढ़ से 61 मरे, काजीरंगा पार्क में घुसा पानी

flood
गुवाहाटी। सारे देश में खास कर उत्तर भारत में जहां एक तरफ लोग बारिश के इंतजार में बाट जोह रहे हैं वहीं इसी बारिश के चलते उत्तर पूर्वी इलाके असम के लोग त्रस्त है वहां हालात बाद से बदतर हैं। भीषण बाढ़ के चलते असम के लोग बेबस हैं । ज्ञात हो कि वहां अभी भी नदियों का जलस्तर कुछ कम हुआ है। लेकिन कई इलाके अब भी जलमग्न हैं।

आपको बताते चलें कि असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अभी से नीचे आना शुरू हो गया है। बाढ़ से बेकाबू हुए हालात में भी अब काबू में आ रहा हैं। हालांकि अभी भी कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

बाढ़ कितनी भीषण है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि असम के 27 में से 22 जिले बाढ़ की चपेट में है और जिससे अब तक 61 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

असम के मशहूर काजीरंगा नेशनल पार्क के 70 फीसदी हिस्से में पानी घुस चुका है। बाढ़ की वजह से काजीरंगा नेशनल पार्क के कई जानवरों की मौत भी हो गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी नके अनुसार नेशनल पार्क में पानी घुसने की वजह कई जानवर नेशनल हाइवे की तरफ जा रहे हैं। हाइवे पर गाड़ियों की टक्कर से अबतक करीब 50 हिरणों की जीवन लीला समाप्त हो चुकी है। गौरतलब है कि कांजीरंगा नेशनल पार्क में 100 से ज्यादा रायल बंगाल टाइगर मौजूद हैं। बाढ़ की वजह से पार्क प्रशासन को डर है कि शिकारी इसका फायदा ना उठ लें। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के सदस्यों ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा राहत कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+