जमीन के लिए सास ने करायी दामाद की हत्या

घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 जून को कुरूक्षेत्र के सेक्टर 8 के एक मकान में फतेहाबाद के भूना इलाके के निवासी रोहताश का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना के आधार पर सेक्टर 7 के चौंकी ईंचार्ज ने मकान का ताला तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गहनता से छानबीन करते हुए इस हत्या की गुत्थी सुलझा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने बताया कि रोहताश की सास प्रेमलता निवासी कामी जिला पंचकुला ने इस हत्या की रुप रेखा तैयार की थी। आरोपी प्रेमलता ने रोहताश की हत्या के लिए गौरव को चार लाख रुपए की राशि भी दी थी। इसके बाद गौरव ने इस हत्या में गोगी उर्फ विक्की, हैप्पी उर्फ संजीव, लाड़ी, राजू उर्फ राजकुमार को शामिल किया। इन आरोपियों मे से चार लोग योजनाबद्ध तरीके से सेक्टर 8 में रोहताश के पास आए। यहां पर उन्होंने शादी की फोटो व मूवी देखी और शराब का सेवन किया। रात के समय मौका पाकर चारों ने लोहे की राड से हमला कर के रोहताश की हत्या कर दी और मकान का ताला लगाकर चले गए।
पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आए है कि मृतक रोहताश की पत्नी सोनिया का लम्बे समय से झगड़ा चल रहा था इस से संबंधित एक मामला कोर्ट में भी विचाराधीन था। सोनिया के नाम दो एकड़ जमीन की पावर आफ आटोरनी लेने के बाद मृतक ने जमीन को बेचने के लिए 15 लाख रुपए का ब्याना भी ले लिया था। इस बात से नाराज होकर रोहताश की सास प्रेमलता ने इस हत्या की रुपरेखा तैयार कर बाकी लोगों को शामिल किया।
इस हत्या में शामिल सास प्रेमलता, हैप्पी उर्फ संजीव, लाड़ी, राजू उर्फ राजकुमार व गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सेक्टर 8 के चौकीदार ने भी मदद की है क्योंकि चौकीदार का रोहताश के पास आना जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि सुबह चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications