भरी क्लास में शिक्षक ने जबरन उतारे छात्रा के कपडे़

girl stripped
पश्चिम बंगाल के एक को-एड स्कूल में सजा के नाम पर टीचर द्वारा एक ऐसा कृत्य कर दिया गया जिसको सिर्फ सोंचकर ही इंसान शर्म से पानी पानी हो जायगा। इस टीचर ने एक छात्रा की ड्रेस फाड़ दी क्योंकि छात्रा 'उचित' यूनिफॉर्म में नहीं थी। कक्षा 7 की इस स्टूडेंट के रोने-गिड़गिडा़ने के बावजूद महिला टीचर ने उसकी एक नहीं सुनी और स्टूडेंट की लैंगिंग पूरी क्लास के सामने फाड़ दी।

आपको बताते चलें की शर्मसार छात्रा को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैसे ही फटेहाल वापस अपने घर जाना पड़ा। मामला है पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित बेरी गोपालपुर आदर्श विद्यालय का जहाँ 7वीं क्लास की एक छात्रा ने अपनी महिला टीचर पर आरोप लगाया है कि उसने पूरी क्लास के सामने जबरदस्ती उसकी लैंगिंग उतारी।

दरअसल इस छात्रा ने स्कर्ट के नीचे लैंगिंग पहन रखी थी आपको बताते चलें कि जिस वक्त टीचर ने इसकी लैंगिंग उतरवाई उस वक्त क्लास में लड़के भी मौजूद थे। ड्रेस कोड के नाम पर टीचर की इस शर्मनाक हरकत से लड़की के परिवार वाले बेहद नाराज हैं और जब मामला मीडिया में आया तब जाकर बंगाल के शिक्षा मंत्री ने मामले की रिपोर्ट मांगी है।

इस पूरे मामले पर गौर करने वाली बात ये है कि पहले तो मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा के घर वालों ने पुलिस के पास जाकर इस पूरे प्रकरण की शिकायत की लेकिन जब स्कूल द्वारा दबाव बनाया गया तो पीड़ित लड़की के घर वालों ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि स्कूल की प्रिंसिपल स्वप्न बाला ने इसे 'मामूली घटना' करार देकर रफा-दफा कर दिया है। इस पूरे मामले पर अपना तर्क देते हुए प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल प्रशासन को इस बात की जानकारी एक दिन बाद हुई है साथ ही ये उतनी बड़ी बात नहीं है जितना इसे बताया जा रहा है। प्रिंसिपल द्वारा ये भी कहा गया कि टीचर ने माफी मांग ली है और शुक्रवार को हम इस बारे में आखिरी फैसला लेंगे।'

आपको बताते चलें कि जिस महिला टीचर ने आठवीं क्लास की छात्रा के साथ यह हरकत की, उसने स्कूल की मैनेजिंग कमिटी के सामने लिखित में माफी दर्ज करवा दी है। एजुकेशन मिनिस्टर ब्रत्या बसु ने मामले के लिए जांच के आदेश दे दिया हैं और कहा है, 'अगर टीचर दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

वहीँ दूसरी तरफ अपने साथ हुई इस घटना से क्षुब्ध छात्रा अब भी सदमे में है और अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रही। छात्रा के क्लासमेट्स भी टीचर के व्यवहार से हैरान थे और उन्होंने खुद लड़की के पैरंट्स से इस बारे में शिकायत की। इन स्टूडेंट्स ने गुरुवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन भी किया।मालूम हो कि यह पहली वारदात नहीं है जब गुरू और शिष्‍य के रिश्‍ते के दामन पर दाग लगा हो। इससे पूर्व भी कई ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+