उमा भारती की जान को खतरा, 3 दिन से मिल रही धमकी

पुलिस सूत्रों के बताया कि श्यामला हिल्स स्थित उमा भारीय के लैंडलाइन फोन पर पिछले तीन दिनों से फोन किया जा रहा है। जब भी कोई अज्ञात धमकी देने वाले का फोन उठाता है तो, भारती को चाकू और गोली मारने की धमकी दी जाती है। उमा के सुरक्षा कर्मियों ने श्यामला हिल्स थाने में गुरूवार को शिकायत दर्ज कराई है।
एक सुरक्षाकर्मी के अनुसार 26 जून की रात उमा के आवास पर पहला फोन आया था। फोन करने वाले ने धमकी के अंदाज में उमा भारती से पूछताछ करना शुरू किया, फिर उसने मारने की धमकी दी। उसी रात उस अज्ञात आदमी का दुबारा फोन आया। इसके बाद उमा भारती के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आईजी और इंटेलीजेंस को सूचना दी।
उसके बार 27 जून को दिन में दो बार उस आदमी का फोन आया। कल शाम को उसका फोन आया। फोन करने वाले ने एक बार अपना नाम अनुज श्रीवास्तव भी बताया था। प्रारंभिक जांच में ऐसा बताया जा रहा है कि फोन रेलवे स्टेशन के पास से किया जा रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि फोन करने वाला तकनीकि के क्षेत्र में अच्छा ज्ञान रखता है।












Click it and Unblock the Notifications