रायसीना की जंग शुरु, प्रणब के बाद संगमा ने भरा पर्चा

आपको बताते चलें कि संगमा के नामांकन से तुरंत पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया। जयललिता के इस ऐलान के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। पर्चा दाखिल करने के बाद संगमा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे भाजपा जैसे राजनीतिक पार्टी का समर्थन मिला। ममता बनर्जी के समर्थन की बात करते हुए संगमा ने कहा कि मेरी और उनकी मुलाकाता कोलकाता स्थित राइटर्स बिल्डि़ग में हुई है और मैं ऐसी उम्मीद करता हूं कि ममता का समर्थन हमें मिल जायेगा।
मालूम हो कि इससे पहले संप्रग उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी ने 19 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य कई बड़े नेता मौजूद थे। इन वरिष्ठ नेताओं के अलावा सपा प्रमुख मुलायम, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्रियों में पी चिदंबरम, फारूक अब्दुल्ला, ई अहमद, एंटनी, पवन कुमार बंसल और अश्विनी कुमार नामांकन पत्र दाखिल किये जाते समय प्रणव के साथ मौजूद थे। सपा नेता राम गोपाल यादव, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, राकांपा नेता डी पी त्रिपाठी भी इस मौके पर उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications