गिनीज बाबा लिंग चेंज कराकर अन्‍ना से करना चाहते है शादी

President Election
नई दिल्‍ली। प्रणव मुखर्जी और संगमा को राष्‍ट्रपति चुनाव में कई अजीबोगरीब उम्‍मीदवारों से चुनौती मिल रही है। इनमें कोई बाबा है तो कोई बावर्ची और आटोचालक भी शामिल है। दिल्‍ली के गिनीज बाबा ने भी नामांकन दाखिल किया है। गिनीज बुक में उनके नाम 22 रिकॉर्ड शामिल है। गिनीज बाबा अपना लिंग परिवर्तन कराकर अन्‍ना हजारे से शादी भी रचाना चाहते है।

70 बर्षीय व्‍यापारी हर प्रकाश रिशी उर्फ गिनीज बाबा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्‍होंने गीनीज बुक से अनुमत‍ि लेकर अपना नाम गिनीज बाबा रखा है। बाबा का कहना है कि वे विदेशों में कालाधन लाने और भारत को भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त कराने के लिए राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि मुझे पता है क‍ि मेरा नामांकन पत्र 2 जुलाई को खारिज कर दिया जाएगा, लेकिन मै मीडिया के द्वारा अपना संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं।

क्‍या है गीनिज बाबा का रिकार्ड?

गिनीज बाबा ने अपने शरीर पर टैटू बनवाने का रिकार्ड कायम किया है। उन्‍होंने अपने शरीर पर 185 देशों के मानचित्र तथा 366 झंडों का टैटू गुदवाया था, और विश्‍व रिकॉर्ड कायम किया था। उन्‍होंने अपने माथे पर तिरंगे का टैटू गुदवाया था। उन्‍होंने कई लोंगो की तस्‍वीर भी गुदवा रखी है। उन्‍होंने अपने शरीर पर 3985 अक्षर भी गुदवा रखे हैं।

खुद को जिंदा शाबित करने के लिए लड़ रहा राष्‍ट्रपति चुनाव अभिनेता नाना पाटेकर के बावर्ची रहे संतोष सिंह ने भी राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उनकी संपत्ति पर उनके रिश्‍तेदारों ने कब्‍जा कर लिया था, इस कारण वह चुनाव लड़ना चाहते है। सरकारी रिकॉर्ड में संतोष को मृत घोषित कर दिया गया है। उन्‍होंने लोगों को विश्‍वास दिलाना चाहा लेकिन कोई भी उनकी बात पर विश्‍वास नहीं कर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+