एक दिन में 33 की जान ले गईं दुर्घटनाएं

पुलिस के अनुसार भीमनगर, संभल, जिले के रजपुरा क्षेत्र के कमालपुर से बच्चे का मुंडन कराने के लिए दिनेश अपने रिश्तेदारों व परिवार के करीब 80 लोगों के साथ हरिद्वार गये थे। मुंडन कराने के बाद सभी लोग बस से गांव वापस लौट रहे थे। रात करीब पौने दो बजे डिडौली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड से टकरा गयी।
हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को ज्योतिबाफूले नगर तथा मुरादाबाद के चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। कई घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में बब्लू (32), करतार सिंह (35), वीरेश (18), कैलाश (20), बनवारी लाल (40), कंचन (60), विजयपाल (35), रामसेवक (55), रामे (60), लाल सिंह (40), चरण की पत्नी प्रेमवती (40), मलखान सिंह (50), मनसुख (40) तथा विरमा (45) शामिल हैं।
दूसरा हादसा मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ जहां एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। करीब 80 वर्ष की इस महिला के मारे जाने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुल्तानपुर जिले में आज एक मानव-रहित रेलवे क्राङ्क्षसग पर तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आकर दोपहर जीप सवार पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार मरने वाले एक बारात से वापस लौट रहे थे। अधिकांश लोग चांदा क्षेत्र के अचलपुर गांव के रहने वाले थे। बाराती कुडवार क्षेत्र के अगई गांव के कृष्ण कुमार की बारात में गए थे। एक अन्य दुर्घटना लम्भुआ क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर एक रेलवे क्रासिंग पार करते समय हुई जब मार्शल जीप को रेलगाड़ी ने टक्कर मार दी। जीप पर सवार पांच व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उधर महामाया नगर (हाथरस) टाटा मैजिक की टैंकर से टक्कर हो गयी जिससे छह लोगों की मौत हो गयी तथा सात घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हसायन क्षेत्र के सोहामोहनपुर गांव के पास से टाटा मैजिक गुजर रही थी जिस वक्त यह हादसा हुआ।
पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एटा के रहने वाला टैंकर ड्राइवर बृजेश गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक बालक समेत चार बारातियों की मृत्यु हो गयी और छह घायल हो गये। हादसे मे छोटे लाल (60), छोटे (8), कल्लू (35) और एक 40 साल के अज्ञात बाराती की मौत हो गयी। इसके अतिरिक्त मुजफ्फरनगर की नई मण्डी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मृत्यु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications