पाक जेल में 22 साल से बंद सरबजीत कल होंगे रिहा

sarabjit singh
नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की रिहाई बुधवार को किसी भी समय हो सकती है। उनकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्‍दील कर दी गयी है। सरबजीत सिंह पहले ही उम्रकैद की सजा पूरी कर चुके है, इसलिए उनके भारत लौटने का रास्‍ता साफ हो गया है। पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उनकी रिहाई का रास्‍ता साफ कर दिया है। 22 साल बाद सरबजीत वापस अपने वतन लौटेंगा।

जरदारी ने उनकी रिहाई के लिए कागजात पर भी दस्‍तखत कर दिये है। ऐसा बताया जा रहा है कि सरबजीत सिंह की रिहाई डॉ. खलील चिश्ती की रिहाई के बदले में मुमकिन हो पाई है। जरदारी ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए रिहाई का आदेश दिया है। बर्ष 1990 से वह लाहौर की कोट लखपट जेल में बंद है।

उनपर लाहौर में बम धमाके के आरोप में वे सजा काट रहे थे। अभी हाल ही में भारत पाक के गृह सचिवों की बैठक में भारतीय सचिव ने सबरजीत की रिहाई की बात पाकिस्‍तानी सरकार के सामने रखी था। सन 2004 में सरबजीत को फांसी की सजा सुनाई गयी थी। पाक-भारत के बीच रिश्‍ते सुधारने के लिए इसको एक अहम कदम बताया जा रहा है।

सरबजीत के वकिल के मुताबित राष्‍ट्रपति जरदारी को दया याचिका के साथ एक चिट्ठी दी गयी थी, जिसमें लगभग एक लाख भारतीयों ने अपने हस्‍ताक्षर किये थे। उन्‍होंने जरदारी से खलील चिश्‍ती के बदले सरबजीत की रिहाई की गुहार लगाई थी। पाकिस्‍तान सरकार का यह कदम वाकई सराहनीय है। इस खबर से सरबजीत के परिवार के साथ साथ पूरे देश में खुशी की लहर है। क्‍यों‍कि जब देश की बात आती है, तो हमारी आत्‍मा जाग उठती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+