आर्थिक संकट के दौर में प्रणव आज देंगे इस्‍तीफा

 pranab mukherjee
नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी आज अपने पद से इस्‍तीफा देंगे। इसके साथ ही वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्‍यता से भी इस्‍तीफा दे देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रणव के पद त्‍याग करने के बाद वित्‍त मंत्रालय का पद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पास भी रख सकते है। प्रणव का पिछले पचास सालों का नाता कांग्रेस से टूट जाएगा। अब देखना है कि देश का अगला वित्‍त मंत्री कौन होता है।

प्रणव ने इस्‍तीफे की बात पर कहा था कि वह जल्‍द की राजनीतिक शख्सियत नहीं रह जाएंगे। आज प्रणव देश को अपना अंतिम संदेश दे सकते है। संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने बताया कि मुखर्जी के नामांकन के लिए दस्‍तावेज को चार सेट में बनाया गया है। हर सेट में 50 प्रस्‍तावकों और अनुबोधकों का नाम है। राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव 19 जुलाई को होने वाली है।

आज यूपीए की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कई वरिष्‍ठ नेता रहेंगे। प्रणव सन 1978 में पहली बार सीडब्‍ल्‍यूसी के सदस्‍य बने थे। कांग्रेस को बिदाई देने के साथ की कांग्रेस और प्रणव का रिश्‍ता औपचारिक रूप से खत्‍म हो जाएगा। प्रणव 28 जून को नामांकन भरेंगे।

सूत्रों अनुसार कांग्रेस में भी कुछ दराद पड़ती नजर आ रही है। राजधानी में सोमवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पार्टी के महासचिव दिग्‍विजय सिंह नहीं दिखाई दिये। आज भी बैठक में भी उनके ना होने की आशंका जताई जा रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस की तरफ से एक बयान आया था कि दिग्‍विजय सिंह के बयान को पार्टी का बयान न समझा जाए। कहा गया था कि दिग्विजय सिंह पार्टी की तरफ से बोलने के लिए अधिकृत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+