आखिर नेताजी की मौत का सच क्‍यों छुपा रहे थे प्रणव?

Subhas Chandra Bose and Pranab Mukherjee
नई दिल्‍ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत आज भी एक अनसुलझा रहस्‍य बनी हुई है, जो आज तक नहीं सुलझ पायी है। इस मामले पर यूपीए सरकार के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार प्रणव मुखर्जी पर गंभीर आरोप लग रहे है। उनके ऊपर बोस की मौत छुपाने का गहन आरोप लग रहा है। पूर्व पत्रकार अनुज धर ने अपनी प्रकाशित होने वाली किताब में प्रणव पर गंभीर आरोप लगाये है।

इस किताब में लिखा गया है क‍ि आजाद हिंद फौज के संस्‍थापक सुभाष चंद्र बोस की मौत विमान हादसे में नहीं हुई थी। किताब के अनुसार बोस का आखिरी दिन कैसे गुजरा इसपर प्रणव मुखर्जी ने पर्दा डाला था। उन्‍होंने सच छुपाए रखा। सरकारी दस्‍तावेज यह बताते है क‍ि सुभाष चंद्र बोस की मौत 1945 के विमान हादसे में हुई थी, लेकिन अनुज की इन बातों को नकारा गया है।

अनुज धर की किताब में विमान हादसे को विदेश सूची से हटाये जाने और भारतीय प्रशासन द्वारा पिछले 65 सालों से सीक्रेट रखे जाने पर है। उन्‍होंने अपनी किताब में कहा है कि सबूत से जाहिर होता है कि बोस की मृत्‍यु विमान हादसे में नहीं हुई थी। अनुज के कहा क कुछ सबूत ऐसे है जिनसे प्रमाणित होता है क‍ि नेताजी की मौत फैजाबाद में हुआ था।

सन 1996 की एक घटना का हवाला देते हुए उन्‍होंने कहा कि विदेश मंत्रायल के एक सचिव ने एक गुप्‍त नोट लिखा था क‍ि भारत को बोस की मौत से जुडे कुछ और सबूत इक्‍ट्ठे करने के लिए रसियन फेडरेशन को सख्‍त कदम उठाने की सलाह दी थी। इस मामले पर मुखर्जी ने विदेश सचिव सलमान हैदर को मिलने का आदेश दिया। इस मामले पर एक बैठक भी हुई, लेकिन उसक बाद सब भूल गये।

उनके मौत की पहेली तभी सुलझ पाएगी जब सरकार एजेंसियों के पास मौजूद सारे दस्‍तावेज को खंगाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+