बोरवेल खुला दिखे तो कॉल करें टॉल फ्री नंबर- 1800-180-5678 पर

उन्होंने औपचारिक रूप से भी आदेश जारी कर जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों को बोरवैल व मेनहोल तुरंत प्रभाव से ढकने के लिए कहा है साथ ही आदेशों की अनुपालना में उन्हें रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा।
उन्होंने उक्त विभागों के साथ-साथ सभी उपमंडलाधीशों व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखें और जहां भी बोरवैल व सीवर के मेन होल खुले दिखाई दें उन्हें तुरंत ढकवाने का कार्य करें।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि उन्हें जहां कहीं भी बोरवैल व मेन होल खुले दिखाई दें तुरंत प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते कार्यवाही हो सके। जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री अगंद कुमार बिश्रोई ने विभाग के सभी अभियंताओं व अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे संबंधित क्षेत्रों में जांच करें कि कोई भी मेनहोल व बोरवैल खुला न रहे।












Click it and Unblock the Notifications