दहेज लोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

Woman set ablaze for dowry in Jaunpur
लखनऊ। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। पुलिस के अनुसार ससुराल वालों ने विवाहिता पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी और घर बाहर से बंद कर फरार हो गये थे। आस-पास के लोगों ने जब विवाहिता के चीखने की आवाज सुनी तो दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो देखा कि वह आग से झुलस चुकी है। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने सास, ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की। विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर के बक्सा के चितौड़ी गांव के अवधेश यादव का विवाह एक वर्र्ष पूर्व रामजीत यादव ने बेटी ममता से हुआ था। रामजीत के अनुसार शादी में उसने काफी अधिक दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले सन्तुष्टï नहीं थे। आये दिन ससुराल वाले ममता से दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताडि़त करते थे। इस बात की जानकारी ममता ने घर वालों को दी। ममता के परिवार वाले बेटी की ससुराल पहुंचे।

उन्होंने ससुराल वालों ने बात की और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मांग पूरी करने पर असमर्थता जतायी। इसके बावजूद ससुराल वाले ममता को प्रताडि़त करते थे। सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने ममता के ऊपर मिट्टïी का तेल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गये। चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। ममता को जला हुआ देखकर मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

ममता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका ममता की मां मनराजी ने पति अवधेश, सास शोभावती व ससुर गिरजाशकंर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया और देर रात तक ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सास फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+