एक युवती से शादी करने पहुंचे दो दूल्हे

एसपी ग्रामीण विजय गौतम ने बताया कि ग्राम मुंडाखेड़ा के एक किसान परिवार की बेटी की सगाई उसके परिजन हरियाणा के फरीदाबाद में 17 दिन पूर्व कर आये थे। लड़का पक्ष सगाई में कम धन मिलने से असंतुष्ट तथा उन्होंने टीवी मोटरसाईकिल एवं फ्रिज की मांग की जिस पर लड़की पक्ष तैयार नहीं हुआ और सगाई तोड़ने का ऐलान कर कस्बा खुर्जा के एक सैनी परिवार में शादी तय कर दिया।
आज तय तारीख पर अपराह्न तीन बजे खुर्जा से बारात ग्राम मुंडाखेड़ा पहुंची । उसी तय तारीख पर फरीदाबाद वाला दुल्हा भी बारात लेकर जाने के लिये अपने परिजनों से अड़ गया तथा वह भी मुंडाखेड़ा पहुंच गया। दोनों दुल्हों के अपने साथ फेरे डलवाने के लिये अड़ जाने पर माहौल तनावपूर्ण बन गया। पंचायत को यह बताने पर कि फरीदाबाद हुयी सगाई दोनों पक्षों की सहमति से ही टूटी है तथा उक्त तय तारीख पर ही बिटिया की बारात लाने के उद्देश्य से ही उन्हें आनन-फानन में लड़की का विवाह करना पड़ रहा है।
पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फरीदाबाद वाले वर पक्ष की बारात लाने में हुये व्यय की धनराशि 11 हजार रूपये लड़की पक्ष से दिलवाये गये तथा कस्बा खुर्जा के दुल्हा के साथ युवती के फेरे डलवा कर बारात रूखसत करवायी गई। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामले की जांच करवाई जा रही है जिसमें प्रथमदृष्ट्या देखना है कि लड़की बालिग भी है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications