26/11 का मुख्‍य आरोपी दिल्‍ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Key 26/11 handler arrested by Delhi Police
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस ने 26/11 मुंबई हमले के अहम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अबू हमजा उर्फ रियासत इली को दिल्‍ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। हमजा पर आरोप है कि उसने मुंबई आतंकी हमले से पहले कसाब को हिंदी सिखाई थी। अबू हमजा के इंडियन मुजाहिदीन और लश्‍कर-ए-तैयबा से भी संबंध है।

पुलिस को हमजा के आने से पहले ही सूचना मिल गयी थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर जाल बिछाकर पुलिस ने इस खुंखार आतंकी को गिरफ्तार किया। मुंबई हमले के बाद यह आतंकी सऊदी अरब जला गया था। इस आतंकी के अबू हमजा, रियासत अली और जेबुद्दीन सहित कुल 26 नाम हैं। सूत्रो के अनुसार वह मूल रूप से महाराष्‍ट्र का ही रहने वाला है।

वह मुंबई हमले के दौरान कसाब और उसके साथियों को हिंदी से निर्देश दे रहा था। इसी ने कसाब और कुछ अन्‍य आतंकियों को हिंदी सिखाई है। हमजा के पास से पाकिस्‍तानी पासपोर्ट और कई फर्जी दस्‍तावेज भी बरामद हुए है। मुंबई आतंकी हमले से पहले भी हमजा कई अन्‍य आतंकी घटनाओं में शामिल रह चुका है।

हमजा का गिरफ्तार कर 5 जुलाई तक के रिमांड पर लिया गया है। सन 2010 में पुणे की जर्मन बेकरी में एक भयानक ब्‍लास्‍ट हुआ था, जिसमें 11 लोग मारे गये थे और 59 लोग भयानक रूप से घायल हुए थे। इस मामले में भी हमजा दोषी था। सितंबर 2010 में ही जामा मस्जिद के पास हुए बम ब्‍लास्‍ट में भी उसका नाम है। सन 2006 में महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद के पास भारी मात्रा में हथियारों का जकीरा पकड़ा गया। ऐसा बताया जाता है क‍ि जकीरा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+