मुंबई रेव पार्टी: कई सेलेब्रिटीज़ ने ले रखी थी ड्रग्स

जिन लोगों की रिपोर्ट में पाजिटिव आया है उनको पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। वे नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोषी पाये जाते है। एक पूर्व अभिनेत्री की रिपोर्ट भी पाजिटिव आयी है। उसने भी किया था ड्रग्स का सेवन।
चौकाने वाला तो यह है कि जिन लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गये है, उनमें फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री का नाम भी सामने आया है। उनकी रिपोर्ट में भी पाजिटिव आया है। यह रिपोर्ट शाबित करती है कि इस पार्टी में नशीले पदार्थो और दवाओं का प्रयोग किया जा रहा था। उन सब में पूर्व अभिनेता और अभिनेत्री भी सेवन कर रहे थे।
अभी और भी कुछ लोगों के नाम आने है जिसमें आईपीएल खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पारनेल भी शामिल है। रेव पार्टी में पकड़े जाने के 2 दिन बाद राहुल ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि पार्टी में उन्होंने नशीले पदार्थो का सेवन नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि अगर रिपोर्ट पाजिटिव आयी तो वे क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे। ऐसी उम्मीद है कि अस्पताल अपनी रिपोर्ट एक दो दिन में जारी कर देंगे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। पकड़े गये लोगों में हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल है। जिन लोगों की रिपोर्ट आयी है उनमें, 27 ने चरस का नशा लिया था, 1 ने नशे की गोलियां और 16 ने गोलियों के साथ चरस का सेवन किया था।












Click it and Unblock the Notifications