हरियाणा में जमीन तलाश रहीं हैं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अब पश्चिमी राज्यों की तरफ अपना रूख करना शुरू कर दिया है। हरियाणा में वैसे तो कांग्रेस व इनेलो पार्टियों का दबदबा हर रहा है लेकिन बसपा जैसी पूर्वोत्तर पार्टी की तरह अब ममता बनर्जी भी हरियाणा में अपनी जमीन तलाशने की तैयारी कर रही है।

इसका एक कारण राजधानी दिल्ली भी हो सकता है। चंडीगढ़ के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केडी सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि आम आदमी के हित के लिए लड़ाई लड़ेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पूर्व मीडिया सलाहकार सुंदरपाल जोकि त्यागपत्र देने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं को पांच राज्यों का सह प्रभारी बनाने की घोषणा की। उन्होंने केडी सिंह की मौजूदगी में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुंदरपाल ने कहा कि अपने 16 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हुड्डा पर कोई भी सीधा आरोप लगाने से परहेज किया, लेकिन साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि उत्तर हरियाणा के हितों के लिए काम कर रही है। यदि कांग्रेस, इनेलो या हजकां समेत कोई भी दल उत्तर हरियाणा से अपना सीएम घोषित करता है तो तृणमूल कांग्रेस उसे समर्थन देने से परहेज नहीं करेगी। इस अवसर पर यूथ विंग के अध्यक्ष ओपी भंबेवा भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+